Tikamgarh News : होटल के कमरे में व्यापारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बेटे की गिरफ्तारी को बताया वजह
MP News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर के एक व्यापारी ने टीकमगढ़ के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने ललितपुर पुलिस पर बेटे को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक व्यापारी ने टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन स्थित निजी होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार मृतक का नाम लक्ष्मी नारायण राठौर है, जो ललितपुर शहर का रहने वाला था और वहीं व्यापार करता था। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने ललितपुर कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके बेटे शिवम राठौर को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
ये भी पढ़ें- MP News: सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद परिजनों को खबर दी गई। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News : किसानों की पीड़ा सुन 'शिवराज' हुए सख्त, सीहोर कलेक्टर को फोन कर सुना दिया बड़ा फरमान; जानिए मामला
