फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Union Minister Virendra Khatik inspected the district hospital at night

Tikamgarh: केंद्रीय मंत्री ने रात्रि में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, डयूटी पर तैनात डॉक्टरों को दिए निर्देश

Sun, 03 Nov 2024 10:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Nov 2024 10:37 PM IST
सार

Tikamgarh: टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक रविवार की रात अचानक टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां पर उन्होंने मरीजों से बात की और ड्यूटी पर डॉक्टर को निर्देश दिए।

विज्ञापन
Union Minister Virendra Khatik inspected the district hospital at night
केंद्रीय मंत्री ने रात्रि में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक रविवार की रात टीकमगढ़ चिकित्सा जिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड के साथ-साथ जनरल वार्ड में भी निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा उनको दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं? वहीं उन्होंने पूछा कि आपको कर्मचारी या अधिकारी परेशान तो नहीं करते हैं?

विज्ञापन


इसके जवाब में मरीजों ने कहा कि उन्हें भारत और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और ड्यूटी पर देना डॉक्टर द्वारा उनकी केयर की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड की सुविधा के बारे में भी मरीज से बात की, जिसके बारे में डॉक्टर ने उनको पूरी डिटेल दी और मरीजों ने बताएं कि आयुष्मान कार्ड का उन्हें पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


1 घंटे रहे अस्पताल में
टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के अचानक जिला अस्पताल पहुंचते ही हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत आनन-फानन में उनको पूरे मेडिकल वार्ड का परिक्रमण कराया। वह जनरल वार्ड के साथ-साथ सर्जिकल वार्ड में भी गए और मरीजों से बात कर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री करीब 1 घंटे तक जिला अस्पताल में रहे
इस दौरान उन्होंने मरीज और डॉक्टर के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ से बात की और कहा कि और टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में क्या सुविधा चाहिए, जिससे कि मरीजों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई समान और सर्जिकल यंत्रों के साथ-साथ दवा की कमी है, तो इसके लिए वह प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखेंगे और केंद्रीय मंत्री को इस मामले में सूचित करेंगे। मंत्री वीरेंद्र खटीक करीब 7:30 के आसपास पहुंचे थे और वह करीब 8:30 तक टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में रहे।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से की उन्होंने बात
ड्यूटी पर तैनात जिला चिकित्सालय के डॉक्टर सिद्धार्थ रावत से उन्होंने बात की और पूछा कि मरीजों को मध्य प्रदेश और भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है, अगर कोई समस्या है तो वह सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टाफ से पूछा कि अगर आपको मरीजों की इलाज करने में कोई परेशानी या सामान की कमी है तो वह तुरंत मुझे सूचित करें, जिससे कि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जा सके, जिससे कि जिले के साथ-साथ निवाड़ी जिले से आने वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में कोई परेशानी ना हो। 


घोषणा के बाद भी नहीं खुल सका मेडिकल कॉलेज
मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले को विधानसभा चुनाव से पहले मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी, लेकिन आज तक मेडिकल कॉलेज को जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। कई बार मेडिकल काउंसिलग की टीम टीकमगढ़ सर्वे करने आई और बेरिंग वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed