{"_id":"6a03ef5d8dc8edf70e0d2355","slug":"two-young-friends-die-after-being-struck-by-lightning-post-mortem-to-be-conducted-today-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4273838-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: आकाशीय बिजली बनी काल, दो मासूम सहेलियों की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: आकाशीय बिजली बनी काल, दो मासूम सहेलियों की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम, आज होगा पोस्टमार्टम
Wed, 13 May 2026 09:33 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 09:33 AM IST
सार
Tikamgarh: टीकमगढ़ जिले के बैदौरा गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो 8 वर्षीय मासूम सहेलियों निबिया साहू और तन्वी साहू की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चियां स्कूल के पास आम के पेड़ के नीचे मौजूद थीं, तभी बिजली गिर गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बैदौरा गांव में मंगलवार की शाम मौसम का कहर ऐसा टूटा कि दो परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। तेज आंधी, बारिश और आसमान से गिरी आकाशीय बिजली ने दो मासूम बच्चियों की जिंदगी छीन ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
आम के पेड़ के पास गिरी आकाशीय बिजली
जानकारी के मुताबिक, बैदौरा गांव में स्कूल के पास स्थित एक पुराने आम के पेड़ पर अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। उसी दौरान वहां मौजूद बालाराम उर्फ बिल्लू साहू की 8 वर्षीय पुत्री निबिया साहू और बृजेन्द्र साहू की 8 वर्षीय पुत्री तन्वी साहू उसकी चपेट में आ गईं। बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूम बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद परिजन बदहवास हालत में दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। जिन घरों में कुछ देर पहले बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
दोनों बच्चियां थीं गहरी सहेलियां
ग्रामीणों के अनुसार, निबिया और तन्वी दोनों बेहद चंचल, मासूम और आपस में गहरी सहेलियां थीं। दोनों अक्सर साथ खेलतीं, स्कूल जातीं और हर समय हंसती-मुस्कुराती नजर आती थीं। किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रकृति का एक कहर दोनों सहेलियों को हमेशा के लिए जुदा कर देगा।
बछौड़ा गांव में भी गिरी बिजली, दो भैंसों की मौत
इधर, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछौड़ा गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत होने की खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना दिया है। प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग
आज होगा पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस
बुधवार सुबह दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
