फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: When a woman was bitten by a snake, her family got her admitted, the woman ran away in the morning.

Tikamgarh: महिला को सांप ने डसा तो परिजनों ने कराया भर्ती, सुबह महिला झाड़फूंक के नाम पर अस्पताल से भागी

Sun, 31 Mar 2024 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 04:31 PM IST
सार

बीरउ गांव की रहने वाली पूनम को सांप के डसने के बाद भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला अचानक अस्पताल से लापता हो गई है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बताया कि महिला झाड़फूंक कराने के लिए किसी तांत्रिक के पास गई है।

विज्ञापन
Tikamgarh: When a woman was bitten by a snake, her family got her admitted, the woman ran away in the morning.
snake bite

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सर्पदंश से पीड़ित महिला को पहले अस्पताल में  भर्ती कराया था, पर महिला झाड़फूंक के नाम पर अस्पताल से भाग गई। महिला के लापता होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


बता दें कि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में शनिवार रात पुलिस थाना दिगौड़ा के अंतर्गत आने वाले बीरउ गांव की रहने वाली पूनम को सांप के डसने के बाद भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला अचानक अस्पताल से लापता हो गई है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बताया कि महिला झाड़फूंक कराने के लिए किसी तांत्रिक के पास गई है।
विज्ञापन


घर में काम करते समय काटा था सर्प ने
महिला पूनम शनिवार शाम जब घर में अपना घरेलू कार्य कर रही थी, उसी समय सर्प ने काट लिया था। इसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां रातभर महिला अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन सुबह जब स्टाफ ने देखा तो महिला गायब थी। वार्ड स्टाफ ने बताया कि महिला सुबह से अपने परिजनों के साथ झाड़फूंक कराने के लिए किसी तांत्रिक के पास गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में मेडिसिन की जगह तंत्र का सहारा
बुंदेलखंड वह इलाका है जहां लोग मेडिसिन या दवा लेने की जगह तंत्र पर ज्यादा भरोसा करते हैं। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में कई बार सर्प दंश के मामले में अस्पतालों में भी तांत्रिक झाड़ने के लिए पहुंच जाते हैं। कुछ इस तरह का मामला भी इस महिला के सामने आया है। जिला अस्पताल के वार्ड कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed