फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh wall collapsed on a person standing near house to avoid rain and died bike also damaged

Tikamgarh News: बारिश से बचने के लिए मकान से सटकर खड़े व्यक्ति पर दीवार गिरने से मौत, बाइक भी क्षतिग्रस्त

Sat, 03 Aug 2024 08:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हादसा हुआ है। हादसे में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पास में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Tikamgarh wall collapsed on a person standing near house to avoid rain and died bike also damaged
दीवार के नीचे दबकर एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं की मौत का एक निश्चित समय होता है। एक ऐसा ही मामला टीकमगढ़ जिले के भगवंतपुरा गांव में सामने आया है। शनिवार की दोपहर लहर बुजुर्ग गांव का रहने वाला तुलसीदास पलेरा नगर से लौटकर अपने गांव वापस जा रहा था।

विज्ञापन


लेकिन दोपहर तीन बजे के आसपास अचानक पानी बरसने लगा। उससे बचने के लिए वह एक दीवार के किनारे अपनी बाइक लेकर खड़ा हो गया। लेकिन उसे पता नहीं था कि यह दीवार उसकी जिंदगी ले लेगी। बारिश के बीच दीवार अचानक ढह गई और उसमें तुलसीदास की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और बाइक को पुलिस थाना पलेरा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed