फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Truck hits bikers, two killed in collision, both were going to attend wedding ceremony

Tikamgarh: ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर में दो लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों

Wed, 24 Apr 2024 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

परशुराम लोधी और तुलाराम लोधी टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना कुडीला के गांव पठाराई के रहने वाले थे। बल्देवगढ़ से पहले ही उनकी बाइक को केलपुरा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tikamgarh: Truck hits bikers, two killed in collision, both were going to attend wedding ceremony
टीकमगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर थे और उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के कैलपुरा गांव के पास हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों परशुराम लोधी और तुलाराम लोधी की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल बल्देवगढ़ पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद दोनों लाशों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परशुराम लोधी और तुलाराम लोधी टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना कुडीला के गांव पठाराई के रहने वाले थे। निमंत्रण करने बल्देवगढ़ आ रहे थे। लेकिन बल्देवगढ़ से पहले ही उनकी बाइक को केलपुरा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत होने के बाद गांव में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed