फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Police empty handed even after 10 days of murder and robbery, DIG announced reward of Rs 20000

Tikamgarh: हत्या-लूट के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, DIG ने आरोपियों पर घोषित किया 20 हजार का इनाम

Sun, 22 Sep 2024 01:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

दस दिन पहले बुजुर्ग की हत्या कर लूटपाट करने वाले बदमाशों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अब आरोपियों की जानकारी देने वालों को बीस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Tikamgarh: Police empty handed even after 10 days of murder and robbery, DIG announced reward of Rs 20000
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव नगर में 12 सितंबर की रात्रि लूट और हत्या के मामले में छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही डीआईजी ने बड़ा गांव पहुंचकर के घायल महिला से मुलाकात की थी। हालांकि अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि 12 सितंबर की रात्रि टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव नगर में पुलिस थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर रहने वाले ब्रती चंद जैन के घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। ब्रती चंद्र जैन की हत्या कर दी थी, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा को घायल कर दिया था। इसके बाद उनकी पत्नी को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इलाज करने के बाद वे अपने नगर बड़ागांव वापस आ गई हैं। उन्होंने बताया कि छतरपुर डीआईजी ने बड़ा गांव पहुंचकर के घायल महिला से हाल-चाल जाना और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में सिर्फ दो आरोपी थे, जो 12 सितंबर की रात घर में घुसे थे और उन्होंने लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लूट ले गए थे। इस मामले में उनकी पत्नी को भी घायल कर दिया गया था। 
विज्ञापन


संदेहियों से पूछताछ जारी
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि अभी तक 200 से अधिक संदेहियों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी इस घटना का एक भी क्लू पुलिस को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। इस घटना के खुलासे के लिए सात पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनको अलग-अलग टास्क दिए गए हैं। सातों टीम लगातार बड़ा गांव क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि निश्चित ही इस घटना में स्थानीय लोग होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस लगातार जांच कर रही है। उनका कहना है कि संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और बड़ा गांव नगर के सीसीटीवी भी देखे गए हैं लेकिन किसी भी सीसीटीवी में ऐसा कोई संदेह ही नहीं दिख रहा है जिससे कि मामला सुलझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed