फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Police arrested accused of theft from Dhajrai temple stolen goods recovered

Tikamgarh: धजरई मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Wed, 10 Apr 2024 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 05:18 PM IST
सार

टीकमगढ़ में धजरई मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी से चोरी का माल भी बरामद किया।

विज्ञापन
Tikamgarh Police arrested accused of theft from Dhajrai temple stolen goods recovered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल धजरई मंदिर से चार अप्रैल की रात्रि चोरों द्वारा दान पेटी चोरी कर ली गई थी। इस पर जिले के पुलिस थाना देहात में अपराध कायम किया गया था। लेकिन शाम तक मंदिर की दान पेटी जो चोरी गई थी, वह एक खेत में मिल गई थी। लेकिन इस घटना को घटित करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

विज्ञापन


आरोपी सीसीटीवी में कैद होने के कारण उसकी पहचान धजरई गांव के रहने वाले सुरेंद्र लोधी के रूप में की गई थी, जो घटना दिनांक से अपने घर से फरार चल रहा था। पुलिस को आज सूचना मिली थी कि आरोपी गांव के पास खेत में निवास कर रहा है, जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी सुरेंद्र लोधी पिता रामस्वरूप लोधी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया, वह अपने दोस्त के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी ने दान पेटी से चोरी किए गए रुपये तथा एक रुमाल बरामद किया है।कार्रवाई में निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, रघुराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस ने भी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि दान पेटी से कितना रुपया चोरी गया था और आरोपी से कितना रुपया बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed