फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: The woman was angry with her family members, she throws son in pond

Tikamgarh News: घर वालों से नाराज थी महिला, उसने जिगर के टुकड़े को तालाब में डूबोकर मार डाला

Sat, 09 Mar 2024 09:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 09:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक मां ने ही अपने चार साल के मासूम को तालाब में डूबोकर मार डाला। परेशानी यह थी कि महिला घर वालों से नाराज थी। इस वजह से उसने अपने बच्चे को तालाब में फेंक दिया। फिर गायब हो गई।

विज्ञापन
Tikamgarh News: The woman was angry with her family members, she throws son in pond
टीकमगढ़ में हत्यारी मां को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। यह कहावत सुनी ही होगी, लेकिन टीकमगढ़ जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। एक मां ने ही अपने जिगर के टुकड़े को तालाब में डूबोकर मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह टीकमगढ़ के महेन्द्र सागर तालाब में चार साल के बच्चे का शव मिला था। राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली पुलिस ने बच्चे का शव पानी से निकालकर कर पीएम के लिए भेजा था। बच्चे की शिनाख्त को लेकर पड़ताल जारी रही। इसी दौरान पुलिस को किसी ने बताया की रोरैया मुहल्ले की शारदा साहू अपने बच्चे के साथ तालाब के पास देखी गई थी। लाश मिलने के बाद महिला गायब हो गई थी। 
विज्ञापन


परिवार से परेशान होकर बच्चे को तालाब में फेंका
कोतवाली प्रभारी आनंद राज ने बताया कि पुलिस ने इस महिला से पूछताछ शुरू की। पहले तो महिला ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो शारदा साहू टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल लिया। महिला ने बताया कि वह अपने परिवार वालों से परेशान थी। इस वजह से अपने बेटे अर्पित को तालाब में फेंक आई थी। उन्होंने बताया कि महिला जब घर में अकेली पहुंची तो परिजनों ने कहा कि बेटा कहां पर है? उसने कहा कि वह कुंडेश्वर धाम में छोड़कर आई है। वह परिजनों को गुमराह करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed