{"_id":"6682ade6b2e17475d101daf4","slug":"tikamgarh-news-murder-of-a-five-year-old-girl-revealed-police-arrested-accused-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पांच साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पांच साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:54 PM IST
सार
टीकमगढ़ पुलिस ने पांच साल की बच्ची की हत्या के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के आलमपुर गांव में पांच साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची की हत्या के पीछे आरोपी द्वारा अपहरण और रुपया वसूलने का था प्लान। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने सोमवार दोपहर मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में किया।
विज्ञापन
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि देहात पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आलमपुर गांव में 26 जून को गांव की ही रहने वाली अभ्या की लाश तालाब के किनारे मिली थी, जिसमें सिर पर गंभीर चोट थी। इस मामले में पुलिस ने देहात पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए देहात पुलिस थाने के प्रभारी रवि गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इसमें पाया गया कि गांव की ही रहने वाली आरोपी अभिषेक कुशवाहा द्वारा बालिका की हत्या की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग में रुपये हारने के बाद आरोपी ने रचा षड्यंत्र और कर दी हत्या
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अभिषेक आलमपुर गांव का ही रहने वाला युवक है। जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता था, जिसमें वह काफी रुपये हार गया था। इसके बाद उसने प्लान बनाया कि अभ्या के अपहरण कर रुपये वसूलने का। सबसे पहले उसने टाफी देकर के बच्ची को अपनी दुकान में बुलाया और इसके बाद हाथ के कडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और लाश को बोरी में रख कर तालाब किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी अभिषेक कुशवाहा ऑनलाइन ट्रेडिंग में काफी रुपया हार गया था, जिस कारण से वह बच्ची का अपहरण कर रुपया वसूलना चाह रहा था। लेकिन पुलिस दबाव के चलते हुए रुपया नहीं वसूल पाया। इस मामले में आरोपी अभिषेक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्योंकि बच्ची के पिता ने कुछ दिन पूर्व जमीन बेची थी। आरोपी के दिमाग में यह आइडिया क्राइम पेट्रोल कार्यक्रम देखने से आया।
