फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Missing child from Birau village found in train; Went to visit Bageshwar Dham

Tikamgarh News: बीरऊ गांव से लापता बालक ट्रेन में मिला; दर्शन करने गया था बागेश्वर धाम

Mon, 15 Jan 2024 03:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:19 PM IST
सार

Tikamgarh Hindi News: टीकमगढ़ के बीरऊ गांव से लापता हुआ बालक उसके परिजनों को ट्रेन में मिला। पता चला कि वह बागेश्वर धाम में दर्शन करने गया था। शनिवार को गायब हुए बच्चे ने कब क्या किया सब अपनी जुबानी बताया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Missing child from Birau village found in train; Went to visit Bageshwar Dham
परिजनों के साथ बालक आंशिक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीरऊ से लापता हुआ कक्षा आठवीं का बालक आंशिक यादव (13) ट्रेन में मिला है। दरअसल, आंशिक शनिवार की सुबह अपने परिजनों को बिना बताए कहीं लापता हो गया था। बालक के परिजन दिनभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। आज सोमवार को आंशिक के परिजन उसे पुलिस थाने में लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने उसको दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
बालक के चाचा दिनेश यादव और अन्य परिजनों ने बताया कि आंशिक कल सुबह बीरऊ के बस स्टैंड से एक बाइक पर किसी व्यक्ति के साथ बैठकर दिगौड़ा तक आया। दिगौड़ा बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर टीकमगढ़ पहुंचा। टीकमगढ़ से रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेन में बैठकर सीधा बागेश्वर धाम स्टेशन पहुंचा। वहां से फिर टैक्सी में बैठकर बागेश्वर धाम पहुंचा, जहां पर उसने बालाजी मंदिर के दर्शन किए और मेले में लगी दुकानों से एक अगूंठी खरीदी।
विज्ञापन


वहीं, आंशिक ने बताया कि उसके पास मात्र 50 रुपये थे। दर्शन करने के बाद वह मेला देखता रहा, भंडारे में उसने खाना खाया और वहीं उसका निवाड़ी में पढ़ने वाला दोस्त मिल गया। वह उसके साथ मेला देखता रहा और रात को वहीं पर सो गया। आज सुबह वह बागेश्वर धाम से ट्रेन से वापस टीकमगढ़ आ रहा था। जैसे ही ट्रेन टीकमगढ़ में आई तो उसके परिजन उपेंद्र यादव और केहर सिंह ट्रेन में उसकी तलाश करने के लिए पहुंचे, जहां लापता बालक उसी ट्रेन में मिल गया। वे उसको लेकर अपने गांव बीरऊ पहुंचे। परिजन आंशिक को पुलिस थाने पहुंचे जहां से उसे उन्हें वापस सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed