फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Fire broke out in Narvai parked in Kanti village tractor burnt

Tikamgarh News: कांटी गांव में खड़ी नरवाई में लगी आग, ट्रैक्टर जला, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Mon, 01 Apr 2024 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव में खड़ी नरवाई में आग लग गई। इस दौरान ट्रैक्टर जल गया। वहीं, करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

विज्ञापन
Tikamgarh News Fire broke out in Narvai parked in Kanti village tractor burnt
ट्रैक्टर जला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ के कांटी गांव में सोमवार दोपहर अचानक खेतों में खड़ी नरवाई में आग लग गई, जिसको बुझाने का ग्रामीणों ने प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही गई, गांव के रहने वाले कल्लू यादव ने बताया कि इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और टीकमगढ़ जिला प्रशासन को दी गई। लेकिन काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव के रहने वाले किसान जब अपना ट्रैक्टर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे। तभी उनके ट्रैक्टर में आग लग गई। इसके बाद वह ट्रैक्टर जलने लगा। कल्लू यादव ने बताया कि टीकमगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। लेकिन एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, जो आग गांव की ओर बढ़ रही थी, उसको रोक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आग गांव में पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि खेतों से लगा हुआ गांव है। सूचना मिलने पर टीकमगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वह रिपोर्ट कलेक्टर को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed