{"_id":"660bc15c5ea59b753403660e","slug":"tikamgarh-news-dead-body-of-youth-found-in-pond-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: तालाब में मिला युवक का शव, एक दिन पहले अचानक हो गया था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: तालाब में मिला युवक का शव, एक दिन पहले अचानक हो गया था लापता
Tue, 02 Apr 2024 01:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:57 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि युवक सोमवार शाम से लापता था। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब पर मंगलवार सुबह लोग पहुंचे तो पानी में एक शव दिखाई दी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान शहर के ताल दरवाजा निवासी करुणेंद्र सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार शाम से लापता था। उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह महेंद्र सागर तालाब शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकाला तो युवक की पहचान ताल दरवाजा निवासी करुणेंद्र सिंह के रूप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
