{"_id":"6644ddbec0c4034cad0b3e76","slug":"tikamgarh-news-dead-body-of-woman-found-floating-in-mahendra-sagar-pond-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: महेंद्र सागर तालाब में उतराता मिला महिला का शव, ताल दरवाजा की थी निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: महेंद्र सागर तालाब में उतराता मिला महिला का शव, ताल दरवाजा की थी निवासी
Wed, 15 May 2024 09:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 May 2024 09:37 PM IST
सार
मौके पर मौजूद लोगों से महिला की शिनाख्त कराई गई। पूछताछ के दौरान महिला की पहचान साधना मिश्रा (55) निवासी ताल दरवाजा के तौर पर की गई।
विज्ञापन
महिला का उतराता शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में बुधवार शाम चार बजे एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। इस पर प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की डेड बॉडी तालाब से बाहर निकाली गई और लोगों से पहचान कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से महिला की शिनाख्त कराई। पूछताछ के दौरान महिला की पहचान 55 वर्षीय साधना मिश्रा निवासी ताल दरवाजा के तौर पर की गई। घटना की जानकारी लगते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों से महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक यह पता नहीं चला है कि महिला ने किन कारणों के चलते तालाब में कूद कर जान दी है।
विज्ञापन
