फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Criminal carrying reward of ten thousand rupees arrested had kidnapped minor

Tikamgarh News: दस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग का किया था अपहरण

Sun, 31 Mar 2024 12:52 PM IST
टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 12:52 PM IST
सार

टीकमगढ़ पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, गिरफ्तारी के लिए उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Criminal carrying reward of ten thousand rupees arrested had kidnapped minor
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंद्र लोधी के खिलाफ थाना कुंडीला में अपराध का केस दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने उस पर 10000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र अपने गांव मगरई थाना खरगापुर में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दरसअल, कुंडीला पुलिस थाने के अंतर्गत एक नाबालिग को पुलिस ने दस्तयाब किया था। न्यायालय में दिए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed