फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Brother turned out to be brother's murderer, police exposed the blind murder

Tikamgarh News: भाई ही निकला भाई का हत्यारा, पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

Fri, 19 Apr 2024 01:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 01:35 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले के गांव शाह में पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में मृतक का भाई भी शामिल है।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Brother turned out to be brother's murderer, police exposed the blind murder
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के शाह गांव में हुए कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक के भाई समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जतारा थाना के अंतर्गत आने वाले शाह गांव में 16 अप्रैल 2024 को कमलेश रैकवार मृत अवस्था में पाया गया था, जिसकी सूचना परिजनों ने जतारा पुलिस थाने में दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, इसके बाद पुलिस टीम द्वारा बारीकी से जांच की गई और एफएसएल टीम की मदद ली गई, जिसमें टीम को पता चला कि मृतक के भाई देवी रैकवार और उसके दोस्त गोकुल ने पहले घर में बैठकर शराब पी और जब मृतक ने मना किया तो दोनों ने उसके ऊपर डंडे से वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया और उसको बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। दूसरे दिन सवेरे काम पर जाने के बाद जब दोपहर में लौटकर आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक कमलेश के मामले में उसके भाई देवी व गोकुल अहिरवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed