{"_id":"66ba3417b5ab4a37870d5751","slug":"tikamgarh-news-boy-drowned-in-kundeshwar-dham-pond-team-of-home-guards-is-searching-for-him-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: कुंडेश्वर धाम के कुंड में डूबा बालक, होमगार्ड की टीम कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: कुंडेश्वर धाम के कुंड में डूबा बालक, होमगार्ड की टीम कर रही तलाश
Mon, 12 Aug 2024 09:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:41 PM IST
सार
टीकमगढ़ में कुंडेश्वर धाम के कुंड में एक बालक डूब गया। सूचना के बाद होमगार्ड की टीम पहुंची और बालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कुंड किनारे खड़े हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के पास निकली नदी के कुंड में एक 12 वर्षीय बालक डूब गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी सुदर्शन वंशकार ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन का चौथा सोमवार होने के चलते सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह बालक बिना घर पर बताए कुंडेश्वर धाम पहुंचा और कुंड में नहाने लगा। तभी वह डूब गया, उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। लापता हुए बालक अभय राजा उम्र 12 वर्ष के पिता राजा भैया ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बिना बताए कुंडेश्वर धाम दर्शन करने के लिए आया था। जहां पर वह नदी में नहाने लगा। इसके बाद वह कुंड में डूब गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली इसके बाद वह तुरंत कुंडेश्वर आए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का निवासी है बालक
नदी में डूबे बालक के पिता ने बताया कि वह मूलता टीकमगढ़ से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव सुनवाहा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कुंड में डूबा इकलौता घर का चिराग है। गोताखोर लगातार कुंड में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
