फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Bike collides with dog, one youth dies, another serious

Tikamgarh News: कुत्ते से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 25 May 2024 12:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 May 2024 12:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में कुत्ते से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर है। उसे झांसी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Tikamgarh News: Bike collides with dog, one youth dies, another serious
हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने आई एम्बुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के नूतन विहार कॉलोनी निवासी संस्कार अपने एक मित्र के साथ बीती रात्रि करीब 11 बजे बाइक में पेट्रोल भराने के लिए नूतन विहार कॉलोनी से मऊ चुंगी रोड जा रहा था। पेट्रोल भरने के बाद वापस लौट रहा था। उसकी बाइक सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों से टकरा गई। टकराने के बाद डिवाइडर में टकराई। इसमें संस्कार की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इसका एक साथी घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता राघवेंद्र रिछारिया ने बताया कि उनका बेटा संस्कार, उम्र 20 वर्ष, पेट्रोल भरवाने के लिए मऊ चुंगी गया था। लौटते समय उसकी बाइक कुत्ता से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इस घटना में संस्कार के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद लाश को परिजनों के सुपूर्द कर दी। इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed