फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Family members blocked road due to non-conduct of postmortem of minor in Jatara

Tikamgarh: जतारा में नाबालिग का पोस्टमॉर्टम न होने से परिजनों ने लगाया जाम, आठ घंटे बाद हुआ पीएम

Mon, 06 May 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 10:55 PM IST
सार

टीकमगढ़ के नगर जतारा में समय से नाबालिग बालिका का पोस्टमॉर्टम न होने से नाराज परिजनों ने टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। वहीं, आठ घंटे बाद हुआ बालिका का पोस्टमॉर्टम हुआ।

विज्ञापन
Tikamgarh Family members blocked road due to non-conduct of postmortem of minor in Jatara
सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना जतारा के अंतर्गत आने वाले मुहारा गांव की रहने वाली एक नाबालिग ने जहर खा लिया था, जिसकी हालत बिगड़ने पर पहले जतारा इसके बाद टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय और टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन सोमवार सुबह शव को लेकर नजदीकी सरकारी अस्पताल जतारा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद सुबह सात बजे लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा भेज दिया। लेकिन जब दोपहर दो बजे तक नाबालिग का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ तो गुस्साए परिजनों ने टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी का कहना था कि कोई महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण समय से पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया। इसकी सूचना उन्होंने सीएमएचओ टीकमगढ़ को दे दी है।
विज्ञापन


विधायक के भाई ने किया हस्तक्षेप तो पहुंची महिला डॉक्टर
जतारा विधानसभा से भाजपा के विधायक ओर पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक के छोटे भाई, भाजपा नेता सुनील खटीक ने जब इस संबंध में सीएमएचओ और टीकमगढ़ के कलेक्टर से बात की। इसके बाद टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से महिला चिकित्सक को जतारा भेजा गया, जिसके चलते करीब 3:30 बजे नाबालिक का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद उन्होंने चक्का जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर खाने से हुई मौत
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व सुबह 10 बजे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर पहले उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा ले गए, जहां से डॉक्टरों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ भेजा गया। टीकमगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में जतारा पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed