फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Crime News: Woman Dies Due to Treatment by Doctor, Husband Alleges, Police Started Investigation

लापरवाही की हद: टीकमगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की हुई मौत, पति ने लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 11 Jun 2024 03:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

Tikamgarh: जिले के टोरिया शुक्लान गांव में एक डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की तबियत खराब होने पर उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Tikamgarh Crime News: Woman Dies Due to Treatment by Doctor, Husband Alleges, Police Started Investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

टीकमगढ़ के टोरिया शुक्लान गांव की रहने वाली रामदेवी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे नजदीकी गांव बमोरी बराना में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां उसका पति राजू दिखाने ले गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे ग्लूकोज की बोतल दी गई। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


आनन-फानन में पति उसे  लेकर झांसी गया, लेकिन झांसी पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन लाश को लेकर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे और पुलिस चौकी को सूचना दी। जहां पर पुलिस चौकी ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी नोने सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन


पति का आरोप, गलत इलाज से हुई मौत
मीडिया से बात करते हुए मृतका रामदेवी के पति राजू अहिरवार ने बताया कि मेरी पत्नी की मौत डॉक्टर के गलत इलाज से हुई है। उन्होंने बताया कि जब बोतल चढ़ाई जा रही थी, उसी समय उसकी हालत बिगड़ने लगी। मैं डॉक्टर के पास दौड़ा, उस समय डॉक्टर बाजार में सब्जी ले रहा था। जब डॉक्टर को लेकर आए तो उसने बोतल निकाली और एक इंजेक्शन दिया, इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद वह तुरंत झांसी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed