फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh An eight feet long python was found near house causing stampede wedding ceremony

Tikamgarh: घर के पास मिला आठ फीट लंबा अजगर, शादी समारोह में मची भगदड़, रेस्क्यू के बाद छोड़ा गया जंगल में

Wed, 10 Jul 2024 01:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

घर के पास आठ फीट लंबा अजगर मिलने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ा गया।

विज्ञापन
Tikamgarh An eight feet long python was found near house causing stampede wedding ceremony
अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के समर्रा गांव में शादी समारोह के घर के पास ही आठ फीट लंबा अजगर मिला, जिसको देखते ही भगदड़ मच गई। इसके बाद सर्प का रेस्क्यू करने वाले अमर सिंह लोधी जो अजनोर के रहने वाले हैं, उन्हें सूचना दी गई। उन्होंने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि समर्रा गांव में के रहने वाले मान सिंह लोधी के घर में बीती शाम शादी समारोह का आयोजन के दौरान भोज चल रहा था। इस दौरान एक आठ फीट लंबा अजगर लोगों को दिखा। इसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना अमर सिंह लोधी को दी जो सांपों का रेस्क्यू करते हैं। अमर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अजगर का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह आठ फीट लंबा और 25 किलो के करीब वजन का था, जिसका रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में सर्प बिलों से निकलकर के गांव में आ जाते हैं। इसी तरह अजगर सांप भी गांव में आ गया था। सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राजू का कहना है कि जैसे ही लोगों ने अजगर को देखा तो वहां पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। लेकिन समय रहते इसकी सूचना तुरंत रेस्क्यू वाले व्यक्ति को दी गई तो उसने मौके पर पहुंचकर के अजगर का रेस्क्यू किया और बोरे में बंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed