{"_id":"6381f0c0d75efe0b3c3d12bb","slug":"tikamgarh-20-year-old-youth-drowned-in-the-canal-of-bansujara-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: 20 वर्षीय युवक बानसुजारा बांध की नहर में बहा, आधा किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: 20 वर्षीय युवक बानसुजारा बांध की नहर में बहा, आधा किमी दूर मिला शव
Sat, 26 Nov 2022 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:26 PM IST
सार
टीकमगढ़ जिले के बानसुजारा बांध की नहर में बह जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद किया गया। युवक पानी देने के लिए खेत पर था।
विज्ञापन
शव बरामद करने के बाद कागजी कार्यवाही करती पुलिस टीम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के बानसुजारा बांध की नहर में बह जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद किया गया। युवक पानी देने के लिए खेत पर था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरदा चौकी में आने वाले ग्राम एरोरा का है। बताया गया कि शुक्रवार की रात देवरदा चौकी पुलिस को युवक के बहन की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रात में ही युवक की तलाश शुरू कर दी थी। गोताखोरों ने करीब आधा किमी दूर से युवक को बरामद किया, उसे बाहर निकाला गया पर उसे बचाया नहीं जा सका।
चौकी प्रभारी एसआई अनफासुल हसन ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात की है। 20 वर्षीय युवक रघवीर पिता मुखिया उर्फ लटोरा चढ़ार रात में गेदांताल पुल के पास अपने खेत पर चचेरे भाई हल्काई के साथ पानी लगा रहा था। रात करीब 3:30 बजे रघवीर शौच करने की कहकर नहर के किनारे की तरफ चला गया। जब काफी समय तक वह नहीं आया तो हल्काई ने नहर के आसपास तलाश किया। रघुवीर की चप्पल, तौलिया, टॉर्च पुल के पास नहर के किनारे रखी हुई मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की खोज कराई। नहर में पानी का बहाव ज्यादा होने से काफी मशक्कत के बाद रघुवीर का शव घटनास्थल से करीब आधा किमी आगे बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।