फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   The Kanwar Yatra of the former MLA will start from Orchha Ramraja to Kundeshwar

MP: पूर्व विधायक की ओरछा रामराजा से लेकर कुंडेश्वर तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, बेतवा के जल से होगा अभिषेक

Wed, 07 Aug 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

MP: टीकमगढ़ विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव की कांवड़ यात्रा 8 अगस्त से प्रारंभ होगी। वहीं 12 अगस्त को कुंडेश्वर धाम में इसका समापन होगा। यह यात्रा बुंदेलखंड की अयोध्या और ओरछा से शुरू होगी।
 

विज्ञापन
The Kanwar Yatra of the former MLA will start from Orchha Ramraja to Kundeshwar
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष होने वाली कांवड़ यात्रा इस बार बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा से 8 अगस्त को प्रारंभ होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह यात्रा ओरछा से 8 अगस्त को जल लेकर चलेगी, जो पृथ्वीपुर बमोरी दिगौड़ा होते हुए टीकमगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद 12 अगस्त को कुंडेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह उनकी 16वीं कांवड़ यात्रा है, जिसमें करीब 500 लोग शामिल होंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी इस यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है।
विज्ञापन


100 किलोमीटर की होगी पैदल यात्रा 
भाजपा के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव में बताया कि यह पूरी कांवड़ यात्रा 100 किलोमीटर की होगी, जिसमें सभी यात्री बेतवा नदी का जल लेकर के और कांवड़ कंधे पर रखकर के पैदल बिना चप्पल जूते के चलेंगे। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा को 100 किलोमीटर की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed