फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   SDM's four wheeler collides with bike in tikamgarh

Tikamgarh News: एसडीएम की चार पहिया गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल

Mon, 20 May 2024 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 May 2024 06:59 PM IST
सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ के सिल्वर स्टेट रिसोर्ट के पास तारागढ़ तलैया पर एसडीएम के चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। 
 

विज्ञापन
SDM's four wheeler collides with bike in tikamgarh
एसडीएम की चार पहिया गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तारागढ़ तलैया पर एसडीएम के चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार पति पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना रास्ते से गुजर रहे परिचित के व्यक्ति ने परिजनों को दी और घायलों को 108 की मदद से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला अस्पताल में घायल मंगल सिंह लोधी ने बताया कि वह मस्तापुर का रहने वाला है और वह अपनी पत्नी जमुना लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर मस्तापुर से टीकमगढ़ जिला अस्पताल आ रहा था, तभी रास्ते में तारागढ़ की तलैया पर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिस वाहन ने टक्कर मारी है, वह एसडीएम का वाहन था, जो मौके से भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed