फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Sankalp Jain appointed District President of Bharatiya Janata Yuva Morcha; announcement made late at night.

भाजयुमो की कमान युवा चेहरे को: संकल्प जैन बने टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष, समर्थकों ने मनाया जश्न; जताया आभार

Tue, 21 Jul 2026 10:35 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 10:35 AM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संकल्प जैन को टीकमगढ़ का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने नियुक्ति पत्र जारी किया। घोषणा के बाद भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
Sankalp Jain appointed District President of Bharatiya Janata Yuva Morcha; announcement made late at night.
संकल्प जैन।

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने टीकमगढ़ जिले की कमान युवा और सक्रिय संगठनकर्ता संकल्प जैन को सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संकल्प जैन को टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का पत्र जारी किया। नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


महाविद्यालय से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
संकल्प जैन लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका संगठनात्मक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। वर्ष 2013 में महाविद्यालय सह मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने महाविद्यालय मंत्री, नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, छात्रसंघ सचिव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, जिला सह संयोजक, प्रांत कार्यसमिति सदस्य, विभाग संयोजक और प्रांत सहमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
विज्ञापन


भाजपा के विभिन्न अभियानों में भी संकल्प जैन सक्रिय रहे हैं। वे स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन-वन इलेक्शन अभियान के जिला संयोजक, अहिल्याबाई होलकर 300वीं जयंती अभियान के सह संयोजक और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला सह संयोजक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक रूप से संकल्प जैन ने बी.कॉम., एम.कॉम. और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है तथा वर्तमान में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2019 में प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। इसके अलावा 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया और यूथ महापंचायत सहित 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: विधानसभा में आज UCC समेत 8 विधेयक पर होगी चर्चा, विपक्ष करेगा विरोध; अनुपूरक बजट भी होगा प्रस्तुत


नियुक्ति की खबर मिलते ही गांधी चौराहा और ईदगाह मार्केट क्षेत्र में समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटीं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संकल्प जैन को बधाई दी।
संकल्प जैन ने कहा कि वे हर कार्यकर्ता को साथ लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

 

संकल्प जैन और आतिशबाजी करते कार्यकर्ता

आतिशबाजी करते कार्यकर्ता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed