फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Saint Dev Swaroopanand beats up doctor over death of calf in Tikamgarh

Tikamgarh: गर्भावस्था में तड़पती रही गाय, बछड़े की मौत, देरी से पहुंचे डॉक्टर पर टूट पड़े संत देव स्वरूपानंद

Sun, 24 Dec 2023 08:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Dec 2023 08:23 AM IST
सार

कुंडेश्वर रोड पर एक स्कूल के पास एक गाय गर्भावस्था से तड़प रही थी। इस दौरान संत देव स्वरूपानंद ने डॉक्टर को फोन किया, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने की वजह से नवजात बछड़े की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Saint Dev Swaroopanand beats up doctor over death of calf in Tikamgarh
संत देव स्वरूपानंद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जिले में गोवंश की दुर्दशा के विरोध में शनिवार को एक संत ने पशु चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। इसके अलावा उन्होंने पशुपालन विभाग के उपसंचालक को फोन लगाकर आंदोलन करने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के साथ जूते चप्पलों से मारपीट करने की चेतावनी दी है। मारपीट की घटना के बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टर एकजुट हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, जिले में गोवंश की दुर्दशा के चलते संत देव स्वरूपानंद बीते छह माह के दौरान दो बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। एक सप्ताह पहले उन्होंने सड़क पर घूम रहे गोवंश को व्यवस्थित करने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। बावजूद इसके निराश्रित गोवंश की देखरेख पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संत देव स्वरूपानंद ने बताया कि शनिवार सुबह कुंडेश्वर रोड पर एक स्कूल के पास एक गाय गर्भावस्था से तड़प रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी लगते ही वे मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को उपचार के लिए फोन लगाया। काफी देर तक वे मौके पर नहीं पहुंचे। इस दौरान गाय के नवजात बछड़े की मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही पशु चिकित्सक डॉक्टर आरके जैन मौके पर पहुंचे तो नाराज होकर संत देव स्वरूपानंद ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पशु विभाग के अधिकारी और अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर आरके जैन के साथ की गई मारपीट की घटना पर विरोध जताया। साथ ही संत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप संचालक को फोन लगाकर दी चेतावनी
संत देव स्वरूपानंद ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉक्टर डीके विश्वकर्मा को फोन लगाकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर गाय की मौत हुई तो पूरे शहर की सड़कें जाम कर देंगे। साथ ही पशुपालन विभाग के लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की चेतावनी भी दी। संत की चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को पूरे मामले से अवगत कराकर संत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed