फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News search for boy who drowned in Kundeshwar Dham Kund in Tikamgarh continues even after 26 hours

MP News: टीकमगढ़ में कुंडेश्वर धाम कुंड में डूबे बालक की 26 घंटे बाद भी तलाश जारी, UP में ललितपुर का है निवासी

Tue, 13 Aug 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले का बालक टीकमगढ़ में स्थित कुंडेश्वर धाम के कुंड में डूब गया है। बालक की एसडीआरएफ टीम बीते 26 घंटे से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
MP News search for boy who drowned in Kundeshwar Dham Kund in Tikamgarh continues even after 26 hours
कुंड में डूबे बालक की 26 घंटे बाद भी तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के कुंड में सोमवार दोपहर एक 12 वर्षीय बालक डूब गया था। पिछले 26 घंटे से एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है। लेकिन अभी उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। उधर, घाट पर बैठे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बता दें कि टीकमगढ़ से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव सुनवाहा के रहने वाले अभय राजा (12) अपने साथियों के साथ सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में दर्शन करने के लिए आया था। जो दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था, तभी तेज बहाव आने से वह सीधा कुंड में चला गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
पिछले 26 घंटे से जहां एसडीआरएफ और पुलिस होमगार्ड की जवान लगातार कुंड में लापता के बालक की तलाश कर रहे हैं। वहीं, कुंड के पास बैठे परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। पिछले 26 घंटे के दौरान एसडीआरएफ की टीम को कोई भी सफलता नहीं मिली है। सूत्र बताते हैं कि यह कुंड कितना गहरा है कि आज तक कोई उसकी गहराई नहीं नाप पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार का कहना है कि इस घटना में कहीं न कहीं स्थानीय मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की गलती है। क्योंकि जिस समय बालक नदी में नहा रहा था। उस समय वहां पर पुलिस प्रशासन के लोग थे। लेकिन बच्चे को किसी ने नहीं रोका। इसके साथ ही इसके पूर्व भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लेकिन मंदिर प्रशासन द्वारा कुंड पर या नदी के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई गई है, जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं।


क्या कहते हैं अधिकारी
टीकमगढ़ के एसडीएम संजय दुबे कहते हैं कि एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता कुंड में डूबे बालक की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम के स्पेशल गोताखोरों को बुलाया गया है, जो शाम के समय ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ गहराई में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed