फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News Police caught 20 quintals of fake mawa from passenger bus it was coming from Gwalior to Tikamgarh

MP News: यात्री बस से पुलिस ने पकड़ा 20 कुंतल नकली मावा, ग्वालियर से टीकमगढ़ आ रहा था

Sat, 19 Oct 2024 03:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 03:25 PM IST
सार

टीकमगढ़ शहर में नकली मावा की सप्लाई हो रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार रात एक बस को चेक किया गया, जिसमें नकली मावा रखा हुआ था। मौके पर खाद्य इंस्पेक्टर मनीष जैन को बुलाकर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
MP News Police caught 20 quintals of fake mawa from passenger bus it was coming from Gwalior to Tikamgarh
नकली मावा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक यात्री बस से चेकिंग के दौरान टीकमगढ़ कलेक्टर बंगले के पास 20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा है और जब्त किया गया है। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वालियर से नकली मावा टीकमगढ़ आ रहा है। इसमें उन्होंने फूड अधिकारी के साथ कलेक्टर बंगला के सामने पहुंचकर बस को रोकाया और चेक किया तो उसमें 20 कुंतल मावा पकड़ा गया है, जो नकली था।

विज्ञापन


बता दें कि इस मावे से आने वाले त्योहार में उसकी मिठाई बनाई जानी थी। पंकज शर्मा ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया था कि टीकमगढ़ शहर में नकली मावा की सप्लाई हो रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार उन्होंने एक बस को चेक किया, जिसमें नकली मावा रखा हुआ था। मौके पर खाद्य इंस्पेक्टर मनीष जैन को बुलाकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ग्वालियर से सागर तक जाता है नकली मावा
पुलिस कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि एक बहुत बड़ा गिरोह है, जो नकली मावा भिंड-मुरैना और ग्वालियर में तैयार करके उसे बुंदेलखंड और उसके साथ सागर तक भेजा जाता है, जिसका उपयोग यात्री बस में किया जाता है। उन्होंने बताया कि बस में लोड करने के बाद मावा संचालक या मावा माफिया साथ में नहीं चलते हैं। सिर्फ फोन से उनकी पूरी यह डीलिंग होती है, जिसमें वह लेने वाले को फोन कर देते हैं। इसके बाद उनके स्थान तक पहुंचाा जाता है। इसी तरह इस मामले में हुआ। उन्होंने कहा कि जब बस में चेक किया गया तो सिर्फ मावा लदा हुआ था। जबकि लाने वाला कोई नहीं था, इससे सिद्ध होता है कि कहीं न कहीं यात्री बस के कंडक्टर और चालक की इसमें मिलीभगत है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल की होगी जांच
खाद इंस्पेक्टर मनीष जैन ने बताया कि 20 क्विंटल नकली मावा को जब्त कर लिया गया है और उसका सैंपल लेकर के जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया, इसके पहले भी टीकमगढ़ शहर के बस स्टैंड पर नकली मावा पकड़ा गया था, जिसमें एक अखबार समाचार पत्र लाने वाली गाड़ी पर लोड होकर के ग्वालियर से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed