{"_id":"660e35a95cec2b27cc0aca49","slug":"mp-congress-president-jeetu-patwari-says-bjp-is-trying-to-change-the-constitution-by-bringing-400-seats-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: प्रदेश अध्यक्ष पटवारी बोले- 400 सीटें लाकर संविधान बदलने के प्रयास में है BJP, नहीं आए 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: प्रदेश अध्यक्ष पटवारी बोले- 400 सीटें लाकर संविधान बदलने के प्रयास में है BJP, नहीं आए 15 लाख
Thu, 04 Apr 2024 10:37 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:37 AM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के लोग 400 सीटें लाकर देश का संविधान बदलने के प्रयास में हैं, जो लोग बाबा साहब का संविधान बदलने के पक्षधर नहीं है, वह कांग्रेस के साथ खड़े हैं और जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, वे भाजपा के पक्ष में होंगे।
विज्ञापन
जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
- फोटो : x@jitupatwari
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार शाम को टीकमगढ़ पहुंचे। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और विवेक तंखा भी उनके साथ आए। हेलीपैड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सिविल लाइन रोड स्थित एक निजी गार्डन में जीतू पटवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव में 400 और मप्र में 29 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। भाजपा के लोग 400 सीटें लाकर देश का संविधान बदलने के प्रयास में हैं, जो लोग बाबा साहब का संविधान बदलने के पक्षधर नहीं है, वह कांग्रेस के साथ खड़े हैं और जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, वे भाजपा के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस केवल गांधी परिवार के भरोसे चल रही है। गांधी परिवार ने अपना काला धन स्विज बैंक में छिपाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का काला धन स्विज बैंक से लाकर लोगों को 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था। भाजपा सरकार ने नोटबंदी की। देश के करोड़ों लोग नोटबंदी में परेशान रहे, लेकिन आज तक लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए नहीं आए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी
सभा के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, छतरपुर के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार, भगतराम यादव, देवेंद्र नापित, संजय नायक, हबीब राईन, अनीश खान समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
