{"_id":"668b9455c36af604f90c58aa","slug":"lalitpur-uttar-pradesh-man-died-due-to-current-in-tikamgarh-mp-news-in-hindi-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छत पर सो रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, ललितपुर से आया था टीकमगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छत पर सो रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, ललितपुर से आया था टीकमगढ़
Mon, 08 Jul 2024 12:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:55 PM IST
सार
अपने घर की छत पर सो रहे एक व्यक्ति को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था, जिसे परिजन टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन
दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर जिले के भेरा गांव के रहने वाले दयाचंद बीती रात अपने छत पर सो रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
सोमवार को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों ने सोमवार सुबह बताया कि दयाचंद अपने घर की छत पर सो रहा था। वहां से बिजली की लाइन डाली गई है। इस लाइन से कई लोगों के घरों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। रात को एक केबल टूट गई और छत पर सो रहे दयाचंद के शरीर से टकरा गई। उन्हें करंट लगा और हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई।