फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Collector Dismisses Regional Writer After Video of Him Accepting a Bribe Goes Viral on Social Media

टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: कलेक्टर ने सेक्शन राइटर को किया बर्खास्त; रिश्वत लेना पड़ा भारी

Sun, 03 May 2026 01:54 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 01:54 PM IST
सार

टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने रिश्वत लेने के आरोप में सेक्शन राइटर को बर्खास्त कर दिया। रिकॉर्ड सुधार के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Collector Dismisses Regional Writer After Video of Him Accepting a Bribe Goes Viral on Social Media
आरोपी बृजेंद्र।

विस्तार

टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कार्रवाई की है। जतारा तहसील में पदस्थ सेक्शन राइटर बृजेंद्र कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में किसानों की सुविधा के लिए चलाए जा रहे ‘रिकॉर्ड सुधार अभियान’ के दौरान आरोपी कर्मचारी द्वारा सुधारे गए रिकॉर्ड की नकल देने के बदले अवैध वसूली की जा रही थी। किसान लंबे समय से इस प्रकार की मांग से परेशान थे। इसी बीच कुछ किसानों ने आरोपी का वीडियो बना लिया, जिसमें वह खुलेआम पैसे लेते नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Boat Tragedy: हादसे के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, महिला का आरोप- मदद नहीं, सीधे बिल थमाए
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्टर का कड़ा रुख
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद बिना देरी किए कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय कार्य के बदले रिश्वत लेना गंभीर कदाचार है और इस प्रकार के कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed