फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Bike rider died after being hit by a truck in Tikamgarh

Tikamgarh Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत, पत्नी और बहू घायल; मौके से ट्रक हुआ फरार

Sun, 16 Jun 2024 09:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

Tikamgarh Accident: टीकमगढ़ के संजय नगर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक पर अपने गांव कपासी जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Bike rider died after being hit by a truck in Tikamgarh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना पलेरा के अंतर्गत आने वाले संजय नगर गांव के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे के आसपास जब कपासी गांव के रहने वाले वीरेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी और बहू के साथ बाइक पर अपने गांव कपासी जा रहे थे, तभी संजय नगर के पास ट्रक की टक्कर से उनकी मौके पर मौत हो गई और ट्रक ने उनको बुरी तरह रौंद दिया। इस घटना में उनकी पत्नी रामकुंवर अहिरवार और बहू सीमा अहिरवार घायल हो गई हैं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पलेरा ले जाया गया है।

विज्ञापन


बहू का इलाज कराकर लौट रहा था मृतक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की सुबह बाइक चालक वीरेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी के साथ बहू सीमा अहिरवार को दिखाने पलेरा के सरकारी अस्पताल गया था, जहां पर इलाज करने के बाद वह रविवार की सुबह अपने गांव वापस जा रहा था, तभी संजय नगर के पास ट्रक की टक्कर हो गई और ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर के पलेरा पुलिस थाने पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed