फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Allegations of theft on an innocent in Tikamgarh, his parents and sister cut off their lives from the train

MP News: टीकमगढ़ में मासूम पर लगे चोरी के आरोप, उसके माता-पिता और बहन ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Fri, 21 Apr 2023 06:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 21 Apr 2023 06:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में दर्दनाक मामला सामने आया है। दस साल के बच्चे पर चोरी के आरोप लगे। इसके बाद पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। प्रताड़ना से तंग आकर बच्चे के माता-पिता और नाबालिग बहन ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
 

विज्ञापन
Allegations of theft on an innocent in Tikamgarh, his parents and sister cut off their lives from the train
टीकमगढ़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में दर्दनाक मामला सामने आया है। दस साल के बच्चे पर चोरी के आरोप लगे थे। इसके बाद पुलिस ने जांच के नाम पर परिवार से पूछताछ की। प्रताड़ना से तंग आकर बच्चे के माता-पिता और नाबालिग बहन ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बच्चे को भी साथ ले गए थे, लेकिन ट्रेन आती देखकर वह भाग गया और बच गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला टीकमगढ़ के कुड़ीला थाना इलाके के मातौल गांव का है। गांव के राकेश रिछारिया के घर पर तीन दिन पहले चोरी हुई थी। उसने लक्ष्मण और रजनी नामदेव के नाबालिग बेटे पर चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। पुलिस के बार-बार बुलाने और पूछताछ करने से परेशान होकर लक्ष्मण और रजनी ने अपने बच्चों को लिया और ट्रेन के सामने कूदकर जान देने चले गए। शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटने से लक्ष्मण, रजनी और उनकी बेटी मिनी नामदेव की मौत हो गई। बेटा भी आत्महत्या करने गया था। लेकिन ट्रेन को आता देख वह भाग गया। इससे उसकी जान बच गई। उसने पुलिस को जो बताया, उसमें गंभीर आरोप लगे हैं।  
विज्ञापन


क्यों लगे आरोप
नाबालिग बेटे का कहना है कि तीन दिन पहले वह खेल रहा था तो गेंद राकेश रिछारिया के घर चली गई थी। उसे लेने वह उनकी ड्रेसिंग तक पहुंच गया था। वहां किसी ने कहा कि अब मत आना नहीं तो चोरी का इल्जाम लगा देंगे। इसके बाद पूरे परिवार को चोरी के इल्जाम में फंसाने की धमकी भी दी थी। यह भी कहा था कि गर्म तेल करके कढ़ाई में हाथ डालेंगे। इससे हाथ में छाले पड़ेंगे, सच बताओ। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत हो गई और वह पूरे परिवार को परेशान कर रही थी। इस मामले में एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसे सख्त सजा दिलवाने की कोशिश करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed