फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   A live newborn found in a bag treatment continues in Tikamgarh District Hospital

मां...मेरा क्या कसूर था: थैले में मिला जिंदा नवजात, टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में इलाज जारी

Mon, 17 Jun 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 10:12 PM IST
सार

टीकमगढ़ शहर की डायल हंड्रेड पर तैनात आरक्षक शैलेंद्र ने बताया कि हंड्रेड डायल को सूचना मिली थी सोमवार दोपहर तीन बजे सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ शहर के सुभाष पुरम कॉलोनी में एक थैला रास्ते में रखा हुआ है।

विज्ञापन
A live newborn found in a bag treatment continues in Tikamgarh District Hospital
टीकमगढ़ जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'जाको राखे साईंया मार सके न कोय' यह कहावत उस समय सच हुई, जब टीकमगढ़ शहर की सुभाष पुरम कॉलोनी में थैली में रखा एक नवजात पुलिस को जिंदा मिला। नवजात को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ शहर की डायल हंड्रेड पर तैनात आरक्षक शैलेंद्र ने बताया, हंड्रेड डायल को सूचना मिली थी सोमवार की दोपहर तीन बजे सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ शहर के सुभाष पुरम कॉलोनी में एक थैला रास्ते में रखा हुआ है। उसमें नवजात की आवाज आ रही है। डायल 100 मौके पर पहुंची तो आरक्षक ने थैली को खोलकर देखा तो उसमें नवजात की सांसें चल रही थी। इसके बाद उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया, डायल 100 नवजात को लेकर जिला चिकित्सालय आई थी। नवजात की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु यूनिट गहन चिकित्सा में रखा गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है और इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed