फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   A bike parked outside the railway station in Tikamgarh caught fire

Tikamgarh News: रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग, 30 मिनट में जलकर हुई खाक

Sat, 26 Oct 2024 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Oct 2024 02:51 PM IST
सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर बीती रात्रि खड़ी बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि जब फायर ब्रिगेड पहुंची तो आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बाइक जलकर की राख हो चुकी थी। 

विज्ञापन
A bike parked outside the railway station in Tikamgarh caught fire
धू धूकर जली कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन के रहने वाले आदित्य ने बताया कि वह रात करीब 9:30 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन गए हुए थे। इसी दौरान स्टेशन के बाहर उनकी बाइक खड़ी थी, जहां अचानक आग लग गई।घबराकर उन्होंने बाइक से दूर भाग कर अपनी जान बचाई। हादसा होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक आग का गोला बन चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर जब फायर ब्रिगेड पहुंची तो आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बाइक जलकर की राख हो चुकी थी। 

विज्ञापन

30 मिनट में राख हुई बाइक
बाइक में आग लगते ही वह आग का गोला बन गई और धु-धु कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शकों ने इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी व्यक्ति बाइक के पास नहीं पहुंच पाया। करीब 15 मिनट से लेकर 30 मिनट के बीच में बाइक जल करके राख हो गई थी।

विज्ञापन


मॉडिफाइड बनता है आग का कारण:- एक्सपर्ट
ऑटो एक्सपर्ट पप्पू बुलेट का कहना है कि किसी भी बाइक को जब लड़के मोडिफाइड करते हैं तो वह आग का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि कंपनी एक मापदंड पर बाइक और उसमें लगी ऐससरिज का निर्माण करती है, लेकिन नए लड़के अपनी बाइक को नया लुक देने के लिए मोडिफाइड करवाते हैं जो घातक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी जिस मापदंड पर वायरिंग डालती है, उस पर अधिक लोड देने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कंपनी जो बाइक या कार में बना कर देती है, उसमें मोडिफाइड नहीं करना चाहिए नहीं तो आग लगना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed