फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger Attacks Shepherd In Jajagarh Near Bandhavgarh Tiger Reserve, Hospitalised

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे जाजागढ़ में बाघ का हमला, चरवाहे को हॉस्पिटल में भर्ती किया

Mon, 29 Jul 2024 02:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 29 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

कटनी जिले से सटे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने चरवाहे पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग निकला। 

विज्ञापन
Tiger Attacks Shepherd In Jajagarh Near Bandhavgarh Tiger Reserve, Hospitalised
कटनी में बाघ के हमले का शिकार हुए बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जंगल में बकरी चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने चरवाहे को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


बरही वन परिक्षेत्र के जाजागढ़ बीट में बाघ ने एक चरवाहे पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चरवाहे की तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े। ग्रामीणों के शोरगुल से बाघ चरवाहे को छोड़कर भाग गया। घायल चरवाहे को इलाज के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही अस्पताल पहुंचे रेंजर ने 60 वर्षीय घायल मंगल सिंह के बयान दर्ज किए। जाजागढ़ के ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। बरही वन विभाग के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मामले की कागजी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय भेजा जाएगा ताकि पीड़ित को सहायता राशि मिल सके।
विज्ञापन


बरही वन परिक्षेत्र का जाजागढ़ बीट, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन एरिया से सटा हुआ है, जहां आए दिन बाघ का मूवमेंट बना रहता है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय मंगल सिंह पिता दुईया सिंह रोजाना की तरह जंगल की ओर बकरी चराने गए थे। तभी झाड़ियों में छुपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ग्रामीण दौलत मिश्रा और लालमन सिंह ने बताया कि जाजागढ़ में कई दिन से बाघ की दस्तक बनी हुई थी, जो अक्सर घनी बस्ती के समीप पहुंच जाता था। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(कटनी से अमर उजाला के लिए नारायण गुप्ता की रिपोर्ट) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed