{"_id":"64ba5b641c1f1d02dd0985a3","slug":"three-youths-died-in-an-accident-the-bike-collided-with-a-dead-cow-lying-on-the-road-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हादसे में तीन युवकों की मौत, पार्टी मनाकर लौट रहे थे तभी सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हादसे में तीन युवकों की मौत, पार्टी मनाकर लौट रहे थे तभी सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा गई बाइक
Fri, 21 Jul 2023 03:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 03:48 PM IST
सार
सतना-नागौद के बीच सितपुरा के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बेला-बमीठा हाईवे पर सितपुरा के पास उनकी बाइक सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बेला-बमीठा हाईवे पर सितपुरा के पास उनकी बाइक सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा गई, जिससे वे उछलकर बिजली के खंभे और इमली के पेड़ से टकरा गए। तीनों आपस मे रिश्तेदार थे और सागर में पढ़ाई कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक नागौद थाना अंतर्गत सतना-नागौद के बीच सितपुरा के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राज पिता उमाकांत बागरी (21) निवासी खैरा थाना नागौद, गोलू पिता नरेंद्र बागरी (23) वसुधा थाना नागौद एवं विकास उर्फ शिब्बू पिता राजू बागरी (22) निवासी वसुधा थाना नागौद के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और एक साथ ही सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे।
पार्टी से लौट रहे थे
बताया जाता है कि गुरुवार को ग्राम वसुधा में विकास बागरी के भतीजे के जन्मदिन की पार्टी थी। तीनों उसमें शामिल हुए थे। रात में वे वसुधा से बाइक पर सवार होकर सतना के लिए निकल पड़े। रात लगभग 2 बजे जैसे ही वे सितपुरा के पास पहुंचे उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा कर बेकाबू हो गई। तीनों हवा में उछलकर बिजली के खंभे और इमली के पेड़ से जा टकराए।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाद मिल सकी मदद
कुछ ही मिनट के अंदर उनके पीछे-पीछे दूसरी बाइक में आ रहे उनके दोस्त वीरू की नजर सड़क पर पड़े अपने तीनों दोस्तों पर पड़ी तो उसने वहां रुक कर एम्बुलेंस को कॉल किया। लगभग डेढ़ घंटे तक तीनों सड़क पर पड़े रहे और वीरू मदद मांगता रहा। लगभग 4 बजे उधर से गुजरी एक प्राइवेट एम्बुलेंस को रोक कर वह उन्हें सतना जिला अस्पताल ले आया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।