{"_id":"64c0f5e630cb8767f1097983","slug":"three-vehicles-collided-in-sitamau-three-people-including-sub-inspector-injured-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: सीतामऊ में तीन वाहन आपस में भिड़े, मोहर्रम की ड्यूटी कर लौट रहे सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: सीतामऊ में तीन वाहन आपस में भिड़े, मोहर्रम की ड्यूटी कर लौट रहे सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल
Wed, 26 Jul 2023 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 04:01 PM IST
सार
मंदसौर जिले के सीतामऊ में तीन वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मंदसौर पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नितिन कुमावत, जिले के गरोठ निवासी अभिभाषक पंकज मगर व एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मंदसौर के सीतामऊ में हुए हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले के सीतामऊ में तीन वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मंदसौर पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर, गरोठ के अभिभाषक सहित एक अन्य व्यक्ति सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार मंदसौर जिले के सीतामऊ में तीन वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मंदसौर पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नितिन कुमावत, जिले के गरोठ निवासी अभिभाषक पंकज मगर व एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनो घायलों को मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर की रात्रि में मोहर्रम पर्व को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी। रात्रि ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे अपने निजी वाहन से मंदसौर की तरफ आ रहे थे, तभी सीतामऊ के पैरामाउंट स्कूल के सामने उनकी गाड़ी सामने से आ रही अन्य गाड़ी से टकरा गई। तीसरा वाहन भी चपेट में आ गया।