फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three trucks collided with a truck at the ghat, and... the goods of all four were scattered at the same place

MP News: घाट पर एक ट्रक से टकराए तीन ट्रक, और... चारों का सामान एक ही जगह बिखर गया

Sun, 30 Oct 2022 06:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 30 Oct 2022 06:21 PM IST
सार

दमोह के कुम्हारी घाट पर अजीबोगरीब हादसा हुआ। एक ट्रक से तीन ट्रक टकराए। अब घटनास्थल पर चारों ट्रकों का सामान बिखरा पड़ा है। दमोह-कटनी मार्ग पर हुआ यह हादसा।  
 

विज्ञापन
Three trucks collided with a truck at the ghat, and... the goods of all four were scattered at the same place
दमोह में घाट पर एक ट्रक में तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह-कटनी मार्ग पर अजीबोगरीब सड़क हादसा हुआ। सड़क पर खड़े एक बिगड़े कंटेनर से तीन ट्रक टकराकर खाई में पलट गए। इससे इन ट्रकों में भरा सामान सड़क पर फैल गया। आवागमन बाधित हो गया। निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी लगते ही कुम्हारी थाना और पटेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यह सभी हादसे सुबह से लेकर रात के बीच हुए। घटना स्थल पर सभी क्षतिग्रस्त ट्रक पलटे पड़े हैं। 

विज्ञापन


घटना पन्ना के रैपुरा से आठ किमी दूर कुआखेड़ा और दमोह जिले के कुम्हारी के बीच पड़ने वाले घाट की है। यह घाट दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। घटना के अनुसार सुबह ग्रेनाइट पत्थर से भरा एक कंटेनर घाट पर ही खराब हो गया था। इससे कंटेनर पुल पर बंद खड़ा था। इसी दौरान रीवा से सीमेंट लेकर दमोह की ओर आ रहा ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीसी 1631 घाट पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया। इस खराब कंटेनर से जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि सामने खड़े कंटेनर की पूरी बॉडी चेजिज से उतरकर रोड से नीचे छोटी खाई में जा गिरी। एक व्यक्ति को कंटेनर के अंदर बैठा था, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीमेंट से लोड ट्रक भी टक्कर के बाद सड़क पर ही पलट गया। सीमेंट की बोरियां सड़क पर फैल गईं। कुछ घंटे बाद ही एक और ट्रक घाट पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटे ट्रक से टकराकर पलट गया। सुबह छह बजे एक रेत से लोडेड डंपर भी घाट पर अनियंत्रित होकर सीमेंट वाले ट्रक से टकराकर पलट गया। उसकी पूरी रेत सड़क पर फैल गई।
विज्ञापन


ऐसा क्या है इस मोड पर
एक ट्रक से टकराकर तीन ट्रकों के पलटने की घटना से हर कोई हैरान है। आखिर ऐसा कौन-सा मोड है, जहां वाहन अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गए। एक साथ चार ट्रकों के सड़क पर पड़े होने से दमोह-कटनी मार्ग से गुजरने वाले वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बैरिकेडिंग नहीं की थी, जिससे यह पता नहीं चल सका कि वहां कोई हादसा हुआ है। वाहनचालक बचते-बचाते निकले। कटनी से दमोह-सागर जाने वाले इस स्टेट हाईवे पर रैपुरा से कुम्हारी के घाट पर दुर्घटनाएं होना आम है। इसके बाद भी इस मोड पर चेतावनी का कोई चिह्न नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed