फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three minors went missing together in Katni case registered under kidnapping sections

MP Crime: तीन नाबालिग एक साथ हुए लापता, अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

Fri, 21 Jun 2024 02:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि इंद्रानगर इलाके से 16 जून रविवार की शाम ने तीन नाबालिग एक साथ लापता हो गए। यह तीनों आपस में दोस्त हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हई है। 

विज्ञापन
Three minors went missing together in Katni case registered under kidnapping sections
पुलिस ने केस दर्ज कर शुूरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पूरा मामला इंद्रानगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां 12 से 16 वर्ष के बीच के तीन नाबालिग बच्चे घर से खेलने का बोलकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने आस-पास के क्षेत्र में तलाश किया। लेकिन, उनका पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने कुठला थाने पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लापता हुए बच्चों में इंद्रानगर निवासी 12 वर्षीय विराट चौधरी गली नंबर 4 से, 13 वर्षीय अंश एडवर्ड गली नं 7 और 16 वर्षीय आकाश कोल गली नं 8 शामिल है। पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा बहला फुसलाकर भागने के मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि इंद्रानगर इलाके से 16 जून रविवार की शाम ने तीन नाबालिग एक साथ लापता हो गए। यह तीनों आपस में दोस्त हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हई है। हमारी कोशिश है उन्हें जल्द से जल्द दस्तायब कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed