फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three killed, one injured in Anuppur road accident

Anuppur Accident: सड़क किनारे बात कर रहे चार लोगों को बोलेरो ने रौंदा, दो की मौके पर तो एक की अस्पताल में मौत

Fri, 07 Oct 2022 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 05:33 PM IST
सार

घटना अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत जैतहरी-राजेंद्रग्राम मार्ग के मध्य ग्राम गोरेला (ठेही) के ठेंगई तालाब के पास हुई। सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बोलेरो ने चपेट में ले लिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। एक घायल है। 

विज्ञापन
Three killed, one injured in Anuppur road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बीती रात सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बोलेरो ने चपेट में ले लिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। एक घायल है। ये सभी सड़क किनारे खड़े होकर चर्चा कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने इन्हें रौंद दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत जैतहरी-राजेंद्रग्राम मार्ग के मध्य ग्राम गोरेला (ठेही) के ठेंगई तालाब के पास हुई। बताया गया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे ग्राम गौरेला के रहने वाले राम कुमार सुखसेन सिंह (50), बैसाखू बहोरी सिंह (50), बल्देव पकसू सिंह (28) एवं राजू लालमन सिंह (27) गौरेला गांव की ठेंगई तालाब के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। दो लोग मोटरसाइकिल में थे और दो साइकिल में थे। तभी जैतहरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने चारों को रौंद दिया और जैतहरी की तरफ तेजी से भाग गया। 
विज्ञापन


हादसे में बैसाखू और बल्देव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामकुमार एवं राजू सिंह को देर रात जैतहरी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान रामकुमार की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। राजू सिंह का इलाज चल रहा है। गौरेला गांव में एक साथ सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर मातम छाया हुआ है। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक पर केस दर्ज कर लिया है। वाहन की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed