{"_id":"6305b75b76b8b95345303707","slug":"three-girls-went-missing-under-suspicious-circumstances-from-the-ashram-of-city-kotwali-area-of-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आश्रम से लापता हुई तीन लड़कियां, रेड लाइट एरिया में मिली लोकेशन, जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आश्रम से लापता हुई तीन लड़कियां, रेड लाइट एरिया में मिली लोकेशन, जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला
Wed, 24 Aug 2022 11:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:00 AM IST
सार
मुरैना और ग्वालियर पुलिस ने रेड लाइट एरिया के लिए बदनाम बदनापुरा में छानबीन की। पुलिस को वहां से लड़कियां नहीं मिली है। एक लड़की के फोन की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम दबिश देने के लिए बदनापुरा पहुंची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक आश्रम से तीन लड़कियां सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की तो एक लड़की के फोन की लोकेशन बदनापुरा में मिली। बदनापुरा रेड लाइट एरिया माना जाता है। यह एरिया लड़कियों की खरीद फरोख्त के लिए बदनाम है। हालांकि, पहुंची मुरैना पुलिस टीम को विरोध झेलना पड़ा। आरोप है कि बदनापुरा के लोगों ने घरों की तलाशी का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एक लड़की के मोबाइल फोन की लोकेशन ग्वालियर के रेड लाइट एरिया बदनापुरा में मिलने के बाद मुरैना पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। तलाशी के दौरान मुरैना पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। जिसके बाद ग्वालियर से भारी पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने कई घरों की तलाशी ली। हालांकि, अभी लड़कियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। यह इलाका लड़कियों की खरीद फरोख्त के लिए बदनाम है।
लड़कियों के गायब होने के बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिनमें एक लड़की के मोबाइल की लोकेशन मुरैना-ग्वालियर सीमा पर बसे बदनापुरा गांव के पास मिली थी। इस गांव मे बेड़िया समाज के लोग रहते है और यहां पहले भी लड़कियों की खरीद फरोख्त की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2021 में बदनापुर गांव में महिला और युवतियों से वैश्यावृति कराने का मामला प्रकाश में आया था। आश्रम से गायब हुई तीन लड़कियां 2021 में मुरैना चाइल्ड लाइन को मिली थीं। इस गांव के लोग वैश्यावृति में लिप्त पाए गए थे। हालांकि, यहां से पुलिस कभी भी लड़कियों को बरामद नहीं कर सकी है। CSP रवि भदौरिया ने बताया कि मुरैना से गायब हुई तीनों लड़कियों की यहां होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद बदनापुरा में दबिश दी गई।