फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three forest workers died in a painful accident in Khandwa

MP News: खंडवा में दर्दनाक हादसे में तीन वनकर्मियों की मौत, ड्यूटी पर जा रहे थे कार पेड़ से टकराई

Sun, 27 Nov 2022 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 06:36 PM IST
सार

हादसा रविवार दोपहर खंडवा जिले के पिपलोद थाने के अंतर्गत आने वाले कुमठा गांव में हुआ। वनकर्मियों की कार पेड़ से टकरा गई, मौके पर ही तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three forest workers died in a painful accident in Khandwa
खंडवा में कार पेड़ से टकराने पर तीन की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में दर्दनाक हादसे में तीन वनकर्मियों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ये लोग कार से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर खंडवा जिले के पिपलोद थाने के अंतर्गत आने वाले कुमठा गांव में हुआ। पिपलोद थाने के टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना बहुत ही गंभीर थी। ऐसा लगता है कि वाहन तेज गति से चल रहा था। मौके पर तीन लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


 

Three forest workers died in a painful accident in Khandwa
पेड़ से टकराने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मृतकों की पहचान वनकर्मी सूर्यकांत मेहरा, हिमांशु वर्मा और जगदीश मारू के रूप में हुई। तीनों वन विभाग में पदस्थ थे। सभी कार से ड्यूटी जा रहे थे। कार का संतुलन बिगड़ा और वो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, इससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed