फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three Dalit youths shot in Madhya Pradesh Damoh one is in critical condition

Crime: तीन चिताओं की आग शांत नहीं हुई कि MP के दमोह में दलित युवकों पर फिर चली गोलियां, एक की हालत गंभीर

Mon, 31 Oct 2022 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के देवरान में 25 अक्टूबर को छेड़छाड़ के विवाद पर दलित परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों चिताओं की आग शांत नहीं हुई कि एक बार फिर तीन दलित युवकों पर गोलियों की बरसात की गई।

विज्ञापन
Three Dalit youths shot in Madhya Pradesh Damoh one is in critical condition
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत कोरांसा बरवांसा गांव में सोमवार शाम गोलीकांड की घटना घटित हुई। एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है और उसके दो साथियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया है। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना में घायल हुए राकेश अहिरवार ने बताया, वह अपने साथी राजकुमार अहिरवार और एक अन्य के साथ दमोह की ओर बाइक से आ रहा था। इसी दौरान बरवांसा गांव की मुख्य सड़क पर आरोपी धरम वीर राजपूत, रमेश राजपूत, नरेश राजपूत और सुनील अहिरवार ने राजकुमार अहिरवार पर गोली चला दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उन दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मौके से भाग गए।

विज्ञापन

Three Dalit youths shot in Madhya Pradesh Damoh one is in critical condition
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

तत्काल ही पुलिस को सूचना मिली और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां गोली में घायल राजकुमार पिता गोपाल अहिरवार (30) की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है और उसके दो साथियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी और टीआई दमोह देहात अमित मिश्रा पहुंच गए हैं। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया गया है। राकेश अहिरवार ने बताया, आरोपियों से पुराना विवाद है। उसका भाई मारपीट के मामले में जेल में बंद हैं। देवरान के तीहरे हत्याकांड कांड का मामला शांत नहीं हुआ था कि बरवांसा गांव में दलित समाज के ऊपर गोली चलने से मामला फिर गरमा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed