फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   भोपाल चेन स्नैचि: Three Chain Snatchers Caught in 43 Seconds After Girls Raise Alarm; CCTV Captures the Action

भोपाल: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन युवकों से भिड़े कारोबारी, महज 43 सेकंड में निकाली हेकड़ी, अब हिरासत में

Fri, 30 Oct 2026 09:00 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 09:00 AM IST
सार

चेन झपटकर भाग रहे तीन युवकों को पकड़ने के लिए एक कारोबारी उनसे भिड़ गया और स्थानीय लोगों की मदद से महज 43 सेकंड में तीनों आरोपी पकड़ लिए गए। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है।

विज्ञापन
भोपाल चेन स्नैचि: Three Chain Snatchers Caught in 43 Seconds After Girls Raise Alarm; CCTV Captures the Action
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर चेन झपटकर भाग रहे तीन युवकों को रोकने के लिए एक कारोबारी उनसे भिड़ गया। पीछे से स्कूटी पर आ रहीं दो लड़कियों के शोर मचाने पर कारोबारी सतर्क हुआ और बदमाशों को रोकने की कोशिश की। रास्ता बंद होने के कारण जब युवक एक्टिवा मोड़कर भागने लगे तो कारोबारी उनके सामने आ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसमें कारोबारी को चोटें आईं। आखिरकार स्थानीय लोगों की मदद से महज 43 सेकंड के भीतर तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे वल्लभ नगर की है।

विज्ञापन


वल्लभ नगर क्रमांक-2 निवासी मोहम्मद अख्तर खान (52) जहांगीराबाद में एसएफ शू पाइंट नाम से जूतों की दुकान चलाते हैं। अख्तर के मुताबिक मंगलवार शाम वे खाना खाने के लिए घर आए हुए थे। इसी दौरान बाहर से शोर सुनाई दिया। घर से बाहर निकलकर देखा तो एक्टिवा पर सवार तीन युवक गली से निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनके पीछे दूसरी स्कूटी पर दो लड़कियां थीं, जो शोर मचाकर युवकों पर चेन झपटकर भागने का आरोप लगा रही थीं।
विज्ञापन


अख्तर ने बताया कि जिस गली में युवक पहुंचे थे, उसका आगे का रास्ता बंद था। ऐसे में उन्होंने एक्टिवा मोड़कर वापस भागने की कोशिश की। तभी अख्तर उनके सामने आ गए और उन्हें रोकने लगे। इस दौरान युवकों और कारोबारी के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें अख्तर को चोटें भी आईं। लड़कियों के शोर और कारोबारी की तत्परता से आसपास के लोग भी सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों ने अख्तर का साथ दिया और तीनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के दौरान दोनों लड़कियां युवकों का पीछा कर रही थीं और लगातार शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दमोह में पुलिस की घेराबंदी: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो से मिली 18 पेटी अवैध शराब, फरार चालक की तलाश में पुलिस

अख्तर ने बताया कि उनके घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। फुटेज में युवकों को रोकने की कोशिश और उन्हें पकड़ने के दौरान हुई झूमाझटकी के दृश्य दिखाई देने की बात कही गई है।


अख्तर का दावा है कि पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में एमपी नगर इलाके में पहले तीन मोबाइल फोन झपटने की बात भी स्वीकार की है। हालांकि इन वारदातों में उनकी भूमिका की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। जांच में चेन झपटमारी के अलावा मोबाइल फोन छीनने की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed