फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Threats to blow up schools in Bhopal: Many schools including Sagar Public, DPS received emails, police engaged in investigation

भोपाल में बम की सूचना निकली झूठ: सागर पब्लिक, डीपीएस समेत 11 स्कूलों को मिले थे ईमेल, एक्शन लेगी पुलिस

Fri, 13 May 2022 04:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 May 2022 04:34 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल हरकत में आई और सभी सूचनाएं झूठ साबित हुई। स्कूलों को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
Threats to blow up schools in Bhopal: Many schools including Sagar Public, DPS received emails, police engaged in investigation
भोपाल के स्कूलों में बीडीएस की टीमें जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के 11 स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और बम स्क्वॉड के साथ जांच की। जांच में यह धमकियां कोरी अफवाह साबित हुई। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी। इन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन

 
जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि सुबह 10 बजे सागर पब्लिक स्कूल, डीपीएस समेत 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल मिले हैं। ईमेल में स्कूल बिल्डिंग में बम होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस का बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की 5 बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम लगाई गई। इस मामले में पुलिस कमिश्नर मकरद देउस्कर ने पूरे मामले की वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


बता दें भोपाल के सेंट जोसफ स्कूल में बम की सूचना के बाद हबीबगंज पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। बैरागढ़ चिचली स्थित डीपीएस स्कूल और सनखेड़ी स्थित सेज स्कूल में भी बम की सूचना मिली। अभी तक किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed