{"_id":"638ec2cf6ec92c1d63766555","slug":"theft-incident-in-burhanpur-95-thousand-cash-and-50-tola-gold-jewelery-absconded-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सूने घर से 27 लाख से ज्यादा का सोना चोरी, 95 हजार नगदी भी ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सूने घर से 27 लाख से ज्यादा का सोना चोरी, 95 हजार नगदी भी ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Tue, 06 Dec 2022 10:18 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:18 AM IST
सार
मकान मालिक शैला चौधरी ने बताया हम तीन-चार दिन के लिए पुणे गए थे। सोमवार को वापस आए तो देखा मकान के दरवाजे पर ताला ही नहीं था। अंदर पहुंचने पर हमें चोरी के बार में पता चला।
विज्ञापन
सूने मकान से लाखों की चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के लोनी गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से 95 हजार रुपये की नकदी और करीब 50 तोले सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक का परिवार पुणे गया था। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात को बुरहानपुर जिले के लोनी गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे यहां से करीब 95 हजार रुपये की नगदी और 50 तोले सोना-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पुणे गया परिवार जब वापस लौटा तो उन्हें घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने लालबाग थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मकान मालिक शैला चौधरी ने बताया हम तीन-चार दिन के लिए पुणे गए थे। वहां हमारा बेटा भी रहता है। वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। सोमवार को वापस आए तो देखा मकान के दरवाजे पर ताला ही नहीं था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। 50 तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं, जिसमें हार, मंगलसूत्र, गले की चेन, बच्चों के आयटम, कान के बाजूबंद सहित अन्य चीजें शामिल है।
विज्ञापन
लालबाग थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया लोनी में चोरी की वारदात हुई है। सर्चिंग कर रहे हैं। 95 हजार रुपए नगदी और सोना, चांदी के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। बुरहानपुर के लालबाग पुलिस ने मामले को जांच में लेकर जांच शुरू कर दी
