{"_id":"65e836ac8f402c01d0022efb","slug":"theft-in-shri-siddha-hanuman-temple-of-sehore-hindi-news-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए चोर
Wed, 06 Mar 2024 02:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:56 PM IST
सार
हैरानी की बात यह कि चोरों ने जिस श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया वह शहर का सबसे व्यवस्तम कहलाने वाले नमक चौराहे पर है। इसके बाद भी वहां पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के चोरों ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर नमक चौराहा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए, लेकिन उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह कि चोरों ने जिस श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया वह शहर का सबसे व्यवस्तम कहलाने वाले नमक चौराहे पर है। मंगलवार रात करीब एक बजे चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और फिर दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर खोला तो उन्हें चोरी का पता लगा। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर पुलिस उनका पता लगा रही है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
