MP News: सतना में सेना के सूबेदार के घर चोरी के मामले का खुलासा, रीवा का गैंग कर रहा था चोरियां
मध्यप्रदेश के सतना में सेना के सूबेदार के घर लाखों की चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गिरोह रीवा का था, जिसने रीवा और सतना में 43 चोरियां स्वीकार की है।
विस्तार
सतना जिले में सेना के सूबेदार के घर लाखो की चोरी के मामले में आखिरकार पुलिस ने खुलासा किया। रीवा शहर का चोर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के चार सदस्यों में पुलिस ने धरदबोचा। इस चोरों ने सतना शहर में दस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों ने रीवा और सतना जिले में 43 चोरियों की बात कबूली है। इनके पास से दस लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। इसमें करीब साढ़े सात हजार के सोने की बिस्कुट है, जो आभूषण गलाकर बनाये हैं। पुलिस ने सोने के कारोबारी को भी पकड़ा है, जो इनसे चोरी के सामान को खरीदने और सोना गलाने का काम करता था।
सतना के राजेन्द्र नगर में वरिष्ठ वकील पुष्पराज सिंह और पतेरी में सेना के मेजर चन्द्रप्रकाश के यहा चोरी हुई थी। मेजर के घर सीसीटीवी कैमरे लगे थे और उसमें इन चार चोरों के चेहरे कैद हो गए थे। पुलिस ने जिले के साढ़े चार सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तब चोर गिरोह को चिह्नित किया। ये चोर गिरोह रीवा से बाइक पर आकर वारदात को अंजाम देता था। गिरोह इतना शातिर था कि ये रैकी नहीं करते, बल्कि बाइक से शहर में रात को निकलते। जिस घर पर ताला डला मिलता, वहां पलक छपकते ही चोरी करते और भाग जाते। गिरोह के पास हथियार भी थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह लोग पिस्टल हाथ में लेकर चोरी करने जाते थे।
सतना में 10 चोरियों का खुलासा
सतना शहर के सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र में दस चोरियां इन चोरों ने कबूल की है। चोरों का सरगना मोनू सोधिया रीवा के निपनिया का रहने वाला है। इसके तीन साथी मुकेश साहू, पिंटू मिश्रा और पिंटू केवट है। पिंटू मिश्रा फरार है। जबकि चोरी का माल गलाने का काम करने वाले अनुराग जैन उर्फ दीपू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफतार आरोपियों ने रीवा और सतना जिले में 43 चोरियां कबूल की है। इनके पास से हथियार के साथ-साथ करीब दस लाख रुपये का चोरी का माल बरामद हुआ है। इसमें साढ़े सात लाख रुपये का गला सोना बरामद हुआ है, जिससे बिस्कुट बनाया गया था।
