{"_id":"620f1b662c00ba715d03b0ec","slug":"the-woman-arrived-in-ujjain-wearing-a-burqa-to-visit-baba-mahakal-the-security-personnel-visited-after-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकाल मंदिर में बुर्के वाली महिला को देखकर मचा हड़कंप, बुर्का पहनने की बताई अजीब वजह, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकाल मंदिर में बुर्के वाली महिला को देखकर मचा हड़कंप, बुर्का पहनने की बताई अजीब वजह, जानिए पूरा मामला
Fri, 18 Feb 2022 01:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:09 PM IST
सार
महाकाल मंदिर में गुरुवार को महिला को बुर्के में देखकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। महिला ने पुलिस को बुर्का पहनने की अजीबो गरीब वजह बताई, जिसके बाद मंदिर प्रशासन के आदेश के बाद उसे दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
बुर्के में महाकाल मंदिर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को देखकर गुरुवार को हड़कंप मच गया। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु भी महिला को देखकर चौंक गए। इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी और उन्होंने महिला को रोक दिया। बुर्के में बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आई महिला के बारे में मंदिर प्रशासन को बताया गया। महिला से पूछताछ के बाद जब हकीकत पता चली तो समिति ने उसे दर्शन करने की अनुमति दी, जिसके बाद महिला बाबा महाकाल के दर्शन कर सकी।
जानकारी के अनुसार बुर्के में महाकाल मंदिर आने वाली महिला मुस्लिम नहीं थी। वह राजस्थान के भीलवाड़ा से मंदिर दर्शन करने आई थी। महिला का नाम लक्ष्मी है, जो कि अपनी मां और पिता डालचंद के साथ मंदिर पहुंची थी। महाकाल मंदिर में दर्शन कराने से पूर्व पुलिस ने उससे पूरी जानकारी ली। महिला के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर है और लंबे समय से घर वालों से बुर्के में महाकाल मंदिर आने की जिद कर रही थी। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए परिजन उसे मंदिर लेकर पहुंचे थे। वहीं जब पुलिस ने महिला से बुर्के में मंदिर आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो जिन्न के आदेश पर बुर्का पहनकर में मंदिर आई है।